शादी या पार्टी में पहन रही हैं हाईनेक तो ट्राई करें ये सिंपल हैक्स

शादी या पार्टी में पहन रही हैं हाईनेक तो ट्राई करें ये सिंपल हैक्स
शादी या पार्टी में पहन रही हैं हाईनेक तो ट्राई करें ये सिंपल हैक्स

पार्टी करना लगभग हर किसी को पसंद होता है। पार्टी में लोग अलग-अलग

तरह के डिजाइनर कपड़े पहनते हैं। जिससे कि वह सबसे अलग और खूबसूरत

दिखें। वहीं पार्टी में जब फोटोज क्लिक करवाना हो, तो उनका लुक एक जैसा न

लगे। वहीं सर्दियों की पार्टी में आउटफिट चुनने से पहले कई बार सोचना पड़ता है।

जिससे कि सर्दियों में भी स्टाइलिश लुक मिलने के साथ ठंड कम लगे। ऐसे में अगर

आप पार्टी में हाईनेक स्टाइल करने की सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन टिप्स को फॉलो कर

आप हाईनेक को अधिक स्टाइलिश बना सकती हैं। 

स्टाइल करें ज्वेलरी

अगर आप पार्टी में हाईनेक वियर करने की सोच रही हैं, तो लुक को स्टाइलिश बनाने के

लिए साथ में ज्वेलरी भी वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप हूप्स इयररिंग्स, ब्रेसलेट

और चेन नेकलेस कैरी कर सकती हैं। वहीं आपने जिस कलर की हाईनेक पहनी है, उसी

कॉन्ट्रास्ट में ज्वेलरी पहननी चाहिए। हांलाकि आप चाहें तो इसके साथ फंकी ज्वेलरी भी

पहन सकती हैं। जो आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करेगी। यह मार्केट में आपको

कम दाम में मिल जाएगी। 

ऐसे क्रिएट करें हेयर स्टाइल

पार्टी के लिए आप अच्छा लुक पाने के लिए हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं।

आप कर्ल हेयर स्टाइल या फिर ब्रेड हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। आप चाहें

तो इसमें कुछ हेयर एक्सेसरीज भी एड कर सकती हैं। अगर आपको सिंपल लुक

चाहिए तो बालों को कर्ल करके पोनीटेल बना सकती हैं।

शादी या पार्टी में पहन रही हैं हाईनेक तो ट्राई करें ये सिंपल हैक्स

अगर आपको मेकअप करना अच्छा लगता है, तो आप स्मोकी आई मेकअप कर

सकती हैं। इससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा। हाई नेक के कलर के हिसाब से कॉन्ट्रास्ट

करके कलर को चुनना चाहिए। फिर इसको आंखों पर लगाकर अच्छे से स्मज कर लें और

ऊपर से शिमर अप्लाई करें। इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »