शाह के पीएम बनने की राह में केवल योगी कांटा-केजरीवाल

शाह के पीएम बनने की राह में केवल योगी कांटा-केजरीवाल

केजरीवाल ने यह भी कहा कि योगी को हटाए जाने के मामले में भाजपा के किसी

भी नेता

ने पिछले चार दिनों में कोई भी जवाब नहीं दिया। इससे साफ है कि चुनाव बाद

भाजपा

योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा देगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में भाजपा की

सरकार

बनी तो संविधान खत्म कर एससी, एसटी व ओबीसी का आरक्षण समाप्त कर

देगी।

उन्होंने विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील

की।

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद भाजपा

चारों खाने चित हो गई है। 400 पार का नारा लगाने वालों को देश की 140 करोड़ जनता

140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। उन्होंने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान की लड़ाई

तो हम लड़ेंगे ही इससे पहले हमें बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का संविधान भी

बचाना है।

स्वाति मालीवाल पर केजरीवाल ने साधी चुप्पी

आप की राज्यसभा सदस्य व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

के बारे में जब केजरीवाल से पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उनके साथ आए

आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर में करगिल सेनानी कि पत्नी

को निर्वस्त्र किया गया, पीएम चुप रहे। पहलवान बेटियां जब जंतर मंतर पर धरने

पर थी तब स्वाति भी धरने पर बैठी थीं, उस वक्त पुलिस ने मालीवाल को मारा पीटा

और घसीट कर ले गई। उस समय भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी चुप रहे। स्वाति

आम आदमी पार्टी परिवार की हैं भाजपा इस पर राजनीति न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »