
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के
खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले पर एक्शन लिया है। ईडी ने सोशल मिडिया एक्स पर पोस्ट कर
बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित
97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है।
ईडी ने बताया कि पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से
संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।
कुर्क की गई संपत्तियों में जुहू स्थित एक आवासीय फ्लैट शामिल है जो वर्तमान में पत्नि शिल्पा
शेट्टी के नाम पर है। वहीं पुणे स्थित आवासीय बंगला और इक्विटी शेयर राज कुंद्रा के नाम पर है।
पोस्ट में जानकारी दी गई कि जब्त की गई संपत्ति में जुहू में स्तिथ एक बंगला शामिल है, जो शिल्पा
शेट्टी के नाम पर है। साथ ही पुणे में मौजूद एक बंगला भी शामिल है। इसके अलावा राज कुंद्रा
के नाम पर कुछ शेयर भी ईडी ने जब्त किए हैं।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन
राज कुंद्रा को 19 जुलाई, 2021 को 11 अन्य लोगों के साथ कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाने
के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कुंद्रा को 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने एडल्ट
फिल्म मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप
से ‘हॉटशॉट्स’ नामक मोबाइल ऐप का उपयोग करके अश्लील फिल्मों के निर्माण और वितरण
करने के आरोप लगाए गए थे। वहीं कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन करते
हुए कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।