शि‍वपाल यादव बदायूं से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

  1.  बदायूं लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी एक बार फिर चेहरा बदल सकती है। यहां से घोषित
  2. प्रत्याशी शिवपाल यादव की जगह उनके पुत्र आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
  3. मंगलवार को बदायूं लोकसभा सीट के बबराला में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ही यह
  4. मुद्दा उठा। मंच से ही नेताओं ने आदित्य यादव के नाम पर एक तरह से मुहर ही लगा दी।
  5. पार्टी ने यहां से पहले पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया था। वह 2019 में इस
  6. सीट से 20 हजार से ज्यादा मतों से हारे थे। पार्टी नेतृत्व ने उनका टिकट काटकर शिवपाल
  7. यादव को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद उन्हें आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया था।

सपा व‍िधायक ने आदित्य यादव को प्रत्याशी घोषित करने की मांग रखी

मंगलवार को बबराला में कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव ने शिवपाल यादव

के पुत्र आदित्य यादव को प्रत्याशी घोषित करने की मांग रखी। मंच पर बैठे नेता मुस्कराए और

अपनी हामी भरी। मंच पर खुद सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव के अलावा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव

भी मौजूद थे।बदायूं लोकसभा सीट पर शिवपाल यादव की जगह उनके पुत्र आदित्य यादव को

उम्मीदवार बनाया जा सकता है। मंगलवार को बदायूं लोकसभा सीट के बबराला में हुए

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ही यह मुद्दा उठा। मंच से ही नेताओं ने आदित्य यादव के नाम

पर एक तरह से मुहर ही लगा दी। सपा विधायक राम खिलाड़ी ने शिवपाल यादव के पुत्र

आदित्य यादव को प्रत्याशी घोषित करने की मांग रखी।

शि‍वपाल यादव बदायूं से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यह बात सही है कि कार्यकर्ताओं की मांग थी कि आदित्य यादव

बदायूं से चुनाव लड़े। चाचा शिवपाल यादव की भी इच्छा है कि आदित्य ही यहां से चुनाव लड़े।

हालांकि, आखिरी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »