
शीशमहल में कौन से राज हैं
सतर्कता विभाग ने भी अधिकारी झा सहित तीन अधिकारियों को नोटिस देकर
जवाब मांगा है जो इस मामले को और संवेदनशील बनाता है — दिल्ली भाजपा
अध्यक्ष नई दिल्ली 9 अक्टूबर : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा
ने आज शाम पत्रकारों से बात करते हुए लोकनिर्माण विभाग द्वारा 6 फ्लैग स्टाफ
रोड स्थित पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के विवादित निवास को सील किये
जाने का स्वागत किया है। श्री सचदेवा ने कहा है की लोकनिर्माण विभाग द्वारा
बंगले की सीलिंग जन आकांक्षाओं के अनुरूप है और विभाग को इस भवन का
विडिओ ग्राफिक सर्वेक्षण क,वा कर रिपोर्ट दिल्ली की जनता के समक्ष रखनी
चाहिए।उन्होने कहा की भाजपा लगातार भवन की जांच एवं सीलिंग की मांग
कर रहे थे और अब इस बंगले की हर बात को जनता के बीच रखा जाना चाहिए।
श्री सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी द्वारा 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित
शीशमहल बंगले पर वर्तमान मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना का बिना सरकारी
आवंटन नियमों के पालन के कब्जा करवाने की जल्दबाज़ी साफ दर्शाती है की
शीशमहल बंगले में कुछ ना कुछ ऐसा है जिसे पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल
ना सिर्फ दिल्ली वालों से बल्कि कानून एवं लोकनिर्माण विभाग तक से छुपा कर
रखना चाहते हैं।मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा की यह
अजिब विडम्बना है की जिस पार्टी की सारी राजनीति ही “नो बंगला नो गाड़ी” पर
आधारित थी वह आज बंगले के लिए आखाड़ा जमाये बैठी है। मीडिया रिलेशन
प्रमुख श्री विक्रम मित्तल भी उपस्थित थे।