दिल्ली शराब घोटाला को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP)
के बीच संग्राम छिड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने
भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया था। जिसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए संजय सिंह को
कट्टर बेईमान बताया। साथ ही यह कहा कि संजय सिंह भ्रष्टाचार युक्त आरोपी हैं और वह
एक नई काली परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं।भाजपा ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा
सदस्य संजय सिंह पर पलटवार करते हुए उन्हें कट्टर बेईमान करार दिया। साथ ही कहा
कि संजय सिंह भ्रष्टाचार युक्त आरोपी हैं और वह एक नई काली परंपरा की शुरुआत कर
रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक आरोपी जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दोषमुक्त नहीं किया है उन्हें
सिर्फ जमानत दी गई है…कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल की तरह संजय
सिंह भी कट्टर बेईमान हैं।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर शराब घोटाला का
आरोप लगाते हुए कहा कि संजय सिंह भ्रष्टाचार युक्त आरोपी हैं और वह एक नई काली
परंपरा शुरू कर रहे हैं… एक आरोपी जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दोषमुक्त नहीं किया है, उन्हें
सिर्फ जमानत दी गई है… कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल, कट्टर बेईमान
मनीष सिसोदिया की तरह संजय सिंह भी कट्टर बेईमान हैं।
संजय सिंह एक नई काली परंपरा कर रहे शुरू
संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा
ने किया है। इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया था
कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भी साजिश के तहते हुई हैं। दरअसल, संजय सिंह जमानत
पर बाहर आने के बाद से भाजपा पर लगातार तीखे प्रहार कर रहे हैं।
