
राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं
राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि खूंखार अपराधियों को भी बैरक
में मिलने की इजाजत है, लेकिन दिल्ली के तीन बार के सीएम को अपनी पत्नी से एक खिड़की के जरिए
मिलने की इजाजत है, जिसके बीच में एक शीशा है। वहीं, भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय
जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल सकती है लेकिन उनके
विचारों को कैद नहीं कर सकती। मान ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि जिस विचार के साथ आम
आदमी पार्टी (आप) काम करती है वह दिल्ली और पंजाब में नजर आता है। भाजपा पर हमला करते हुए
उन्होंने कहा, ‘‘वे एक केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन देश भर में हजारों लोग हैं जो
पार्टी सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं…।’’
संजय सिंह का आरोप तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल के साथ
मान ने कहा, ‘‘उन्हें लगता है कि केजरीवाल को जेल भेज देने से आप खत्म हो जाएगी। लेकिन,
वे उनके विचारों को कैसे कैद करेंगे?’’ केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन
मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में
हैं और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने डिब्रूगढ़ संसदीय क्षेत्र से आप के
उम्मीदवार मनोज धनोवर के लिए रैली को संबोधित किया। मान ने दावा किया कि भाजपा ‘‘झूठ
पर झूठ’’ बोल रही है, लेकिन लोगों को एहसास हो गया है कि ऐसा नहीं चल सकता। उन्होंने कहा
कि 2015 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि तत्कालीन कांग्रेस मंत्री हिमंत विश्व
शर्मा असम के सबसे भ्रष्ट व्यक्ति हैं।