
संदीप दीक्षित के प्रचार में उतरे राहुल गांधी
इसको लेकर राहुल ने एक्स पर लिखा कि आज दिल्ली में महर्षि वाल्मीकि मंदिर जाकर दर्शन
किया। दर्शन के बाद पास की बस्ती में NDMC कर्मचारियों से मुलाक़ात की। उन्होंने बताया
कि भाजपा की केंद्र सरकार और आप की दिल्ली सरकार की प्राइवेटाइजेशन और कॉन्ट्रैक्ट
जॉब की नीति के कारण हज़ारों लोग बेरोज़गार हैं और हज़ारों को उचित वेतन नहीं मिल रहा
है। उन्होंने कहा कि हम लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं – प्राइवेटाइजेशन और कॉन्ट्रैक्ट जॉब
ग़रीबों और बहुजनों के हक़ छीनने के हथियार हैं। हम सबसे पहले इन्हें नियंत्रित करेंगे।नयी
दिल्ली क्षेत्र से दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल
के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से प्रवेश वर्मा उम्मीदवार हैं। कांग्रेस नेता ने गोल मार्केट
में स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल
भाजपा के प्रवेश वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे – कांग्रेस के संदीप दीक्षित के
खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को
मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।