
संभल जा रहे सपा के तीन बड़े नेताओं को लखनऊ में ही रोका गया
जबकि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने बताया कि पुलिस ने हमें संभल के
डीएम का एक पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि 10 दिसंबर तक संभल में प्रवेश निषेध है।
इसके अलावा सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के घर के बाहर भी पुलिस लगा दी गई है। विधानसभा
में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के सेक्टर-11 वृंदावन योजना स्थित आवास के बाहर रात
से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। अभी पुलिस बाहर तैनात है। पुलिस ने उन्हें संभल के डीएम
का एक लेटर उपलब्ध कराया है जिसमें जिले में प्रवेश निषेध वाली बात कही गई है। लेटर में
कहा गया है कि 10 दिसंबर तक बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी
बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन, या फिर जनप्रतिनिधि का जिले की सीमा में प्रवेश
प्रतिबंधित किया गया है। बताते चलें कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय
के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में
पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी सपा
मुखिया के साथ साझा करना था। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के
बाहर तैनात मिली।