संयुक्त तत्वावधान में सेवा शिखर सम्मान समारोह आयोजित

संयुक्त तत्वावधान में सेवा शिखर सम्मान समारोह आयोजित
संयुक्त तत्वावधान में सेवा शिखर सम्मान समारोह आयोजित
लखनऊ। खुशी फॉउण्डेशन और दिशा एजुकेशनल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार
को बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर के सभागार में सेवा शिखर सम्मान समारोह-2024 आयोजित
किया गया। समारोह की अध्यक्षता  भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो(डॉ )
संजय द्विवेदी ने की। गार्गी द्विवेदी द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा दीपा
अवस्थी एवं निखिल कसुधान द्वारा भी शिव जी को समर्पित नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं
विद्याभूषण सोनी के भी मोहक नृत्य प्रस्तुति ने भी खूब तालियाँ बटोरी ।  प्रतुत और गार्गी द्विवेदी
के नृत्य ने लोगों को नृत्यांगना डांस इंस्टीट्युट इंदिरानगर की डायरेक्टर और कोरियोग्राफर
अनुपमा श्रीवास्तव की देखरेख में भानवी श्रीवास्तव ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर लोगों को
मन्त्रमुग्ध कर दिया।

प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान

प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से समाज में सकारात्मक चेतना पैदा

होती है और लोग अच्छे कामों को करने हेतु प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय

परिवारों की शक्ति उनकी मूल्यनिष्ठा ही है। संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं की रक्षा से

ही भारत श्रेष्ठ बनेगा। खुशी समय जैसी संस्थाएं देश को जीवंत बनाए रखने में सहयोगी हैं।

प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने कहा कि सेवा के बदले में मिलने वाले सम्मान की ख़ुशी ही कुछ

अलग होती है। यह सम्मान समाज के अन्य लोगों में सेवा भाव को जगाने का पुनीत कार्य

करता है। प्रो. द्विवेदी ने इस भव्य आयोजन के लिए ख़ुशी फाउंडेशन और दिशा एजुकेशनल

सोसायटी के प्रतिनिधियों का आभार जताया। इसके साथ ही समाज के कमजोर वर्ग के

हित में किये जा रहे उनके कार्यों को सराहा।  इस मौके पर बौद्ध शोध संश्तान के अध्यक्ष

हरगोविंद बौद्ध ने कहा कि सम्मान से नवाजी गयीं विभिन्न क्षेत्रों की महान विभूतियों के

चेहरों पर ख़ुशी की झलक साफ़ देखी जा सकती थी। संस्था द्वारा सम्मानित लोगों की

जिम्मेदारी अब और बढ़ जाती है कि वह और मनोयोग से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर

दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें। कार्यक्रम को पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया

के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने सम्बोधित किया और कार्यक्रम की भरपूर

सराहना की ।  धन्यवाद ज्ञापन दिशा एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रभात

पांडेय ने किया। 

संयुक्त तत्वावधान में सेवा शिखर सम्मान समारोह आयोजित

इनको मिला सम्मान : संतोष गुप्ता (सीइओ – इंडियन सोशल रेस्पोंसबिल्टी नेटवर्क),

बलबीर सिंह मान(सचिव – उम्मीद), महेंद्र दीक्षित(प्रबंध निदेशक – सिग्मा ट्रेड विंग्स) ,

सचिन गुप्ता – निदेशक -ओलिवहेल्थ, डॉ आर पी सिंह (निदेशक – खेल, उत्तर प्रदेश), श्रीमती

सुमोना एस पांडेय(आकाशवाणी) , मेदांता, लखनऊ,  दीपेश सिंह( ऑर्गॅनिक्स4यू), नरेंद्र कुमार

मौर्या (मैनेजिंग डायरेक्टर- रोहित ग्रुप), अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान , श्रीमती ममता शर्मा,

श्रीमती रश्मि मिश्रा के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सेवा गौरव

सम्मान से नवाजा गया।  बच्चों की भाव भंगिमाओं ने लोगों के मन को मोहा : सम्मान

समारोह की शुरुआत में पीहू द्विवेदी द्वारा गणेश वंदना एवं सरस्वती के साथ की गयी।

  इसके बाद लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइड द्वारा गीत गायन प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »