
सपा का लखनऊ में विस शुरू होने से पहले धरना
विधानमंडल अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में कहा कि आप लोगों के पास पूछने के लिए सवाल नहीं हैं, इसलिए
आप लोग हंगामा कर रहे है। आप जो चाहें हम हर मुद्दा सुनने के लिए तैयार हैं। सदन में अध्यक्ष नेता
प्रतिपक्ष सहित अन्य सदस्यों से सवाल पूछने के कहते रहे। लेकिन, विपक्ष नारेबाजी और हंगामा
करता रहा। इससे पहले सीएम की अध्यक्षता में लोक भवन में विधानमंडल दल की बैठक हुई।
इसमें सत्र के दौरान विपक्षी हमले से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस मौके पर दोनों डिप्टी
सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। बैठक में सभी मंत्रियों और विधायकों
को इसके लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि विपक्ष की
ओर से उठाए गए हर मुद्दों का तथ्यों के साथ जवाब देने की तैयारी करके सदन में आएं। इससे
पहले सीएम की अध्यक्षता में लोक भवन में विधानमंडल दल की बैठक हुई। इसमें सत्र के दौरान
विपक्षी हमले से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद
मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। बैठक में सभी मंत्रियों और विधायकों को इसके लिए पूरी
तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए गए
हर मुद्दों का तथ्यों के साथ जवाब देने की तैयारी करके सदन में आएं।