
सभी प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार हूं
गुकेश ने कहा, ‘‘क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज़ के साथ फ्रीस्टाइल का जुड़ना खेल के लिए अच्छा है
लेकिन यह देखना बाकी है कि यह प्रारूप कैसे आगे बढ़ता है। मैं सभी प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार
हूं।’’ गुकेश ने इसके साथ ही सात से 14 अप्रैल तक होने वाले फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर के पेरिस
चरण के लिए अपनी भागीदारी की पुष्टि की। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और गुकेश
उन चोटी के 12 ग्रैंडमास्टर में शामिल है जिन्होंने 750,000 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले पेरिस चरण
में भाग लेने की पुष्टि की है। इस भारतीय खिलाड़ी के लिए विश्व चैंपियन बनने तक की राह आसान
नहीं रही और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए उन्हें अपने करीबी लोगों से भी पैसा
जुटाना पड़ता था।गुकेश ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि मेरे माता-पिता के दोस्त मुझे विदेश में टूर्नामेंट
खेलने के लिए प्रायोजित कर रहे थे। उस समय यह काफी मुश्किल था और हमें बहुत-बहुत अच्छे
और निस्वार्थ लोगों से बहुत मदद मिली। पिछला साल हमारे लिए आर्थिक रूप से बहुत अच्छा था।
’’ उन्होंने कहा कि परिस्थितियों में बदलाव से न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी राहत मिली
है। गुकेश ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि मेरे माता-पिता को अब
पैसे के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है। अब हमें पहले की तरह संघर्ष नहीं करना पड़ रहा है और
हम आरामदायक जिंदगी जी सकते हैं।