समाज में जाति का जहर फैला रही कांग्रेस

समाज में जाति का जहर फैला रही कांग्रेस
समाज में जाति का जहर फैला रही कांग्रेस
हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। हरियाणा में
भाजपा ने जबरदस्त तरीके से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वहीं जम्मू कश्मीर में
कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को जीत मिली है। भाजपा 29 सीटों पर जीत
हासिल करने में कामयाब रही है। चुनावी परिणामों को लेकर भाजपा में जबरदस्त
उत्साह है। आज भाजपा कार्यालय में जबरदस्त जश्न रखा गया था जहां प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने अंबोधन में मोदी ने कहा कि
हम सबने सुना है कि ‘जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा।’ हरियाणा
के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है।नरेंद्र मोदी ने
कहा कि ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है। गीता की
धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। गीता की
धरती पर सुशासन की जीत हुई है। हर जाति, हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है।
जम्मू-कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार
शांतिपूर्वक चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए। ये भारत के संविधान की
जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने
एनसी गठबंधन को जनादेश दिया, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने
कहा कि वोट शेयर प्रतिशत पर नजर डालें तो जम्मू-कश्मीर में बीजेपी सबसे बड़ी
पार्टी बनकर उभरी है।मोदी ने साफ तौर पर कहा कि हरियाणा की ये जीत
कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम का परिणाम है।

समाज में जाति का जहर फैला रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया का सिर्फ सबसे बड़ा दल ही नहीं है। भाजपा सबसे

ज्यादा दिलों में भी बसी हुई है। हरियाणा में जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक

लगाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई, इसलिए गुजरात

और मध्य प्रदेश की जनता दो दशक से भी ज्यादा समय से अपना आशीर्वाद बनाए हुए है।

विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों ने

कांग्रेस के लिए No Entry का बोर्ड लगा दिया है। पहले कांग्रेस सोचती थी कि वो चाहे

काम करे या न करे, लोग तो उसको वोट देंगे ही। लेकिन अब कांग्रेस की पोल खुल चुकी

है। उसका डिब्बा गोल हो चुका है।मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता को अपना जन्मसिद्ध

अधिकार मानती है। सरकार में न रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो

जाती है। इसलिए वो सरकार में आने के बाद देश और समाज को दांव पर लगाने से नहीं

हिचकती। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि कैसे कांग्रेस हमारे समाज में

जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »