
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा
सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल विकास, विकास और सिर्फ विकास के
मुद्दों पर बात करती है। लेकिन विपक्षी दलों के पास इस पर बात करने के लिए
कुछ भी नहीं है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों को छद्म
राष्ट्रवादी पार्टियों का गिरोह बताते हुए गठबंधन पर देश को बांटने और कमजोर
करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी ने इस देश को क्या दिया।
लोग संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के दौरान हुए घोटालों से अच्छी
तरह से वाकिफ हैं – 2जी, कोयला से लेकर जीजाजी तक। लोग कांग्रेस के नेतृत्व
वाली केंद्र सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं।”
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान
उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इसी तरह राजद शासन के दौरान बिहार
में घोटाले हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर
की सरकार ने कांग्रेस के विरोध के बावजूद महिला आरक्षण लागू किया था।
ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में चौधरी
ने देश में गठबंधन की राजनीति की नींव रखने का श्रेय दो बार बिहार के
मुख्यमंत्री रहे ठाकुर को दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा, जब आरक्षण पर चर्चा
शुरू हुई और महिलाओं के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का विचार प्रस्तावित
किया गया, तो वह कर्पूरी ठाकुर की सरकार ही थी जिसने कांग्रेस के विरोध
के बावजूद इसे लागू किया।