
सर्दियों में हमारी स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। वहीं जब स्किन का सही से ध्यान नहीं रखा
जाता है, तो इसका निखार खोने लगता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स अपनाकर घर पर पार्लर जैसा निखार
पा सकती हैं।सर्दियों में हमारी स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। वहीं जब स्किन का सही से
ध्यान नहीं रखा जाता है, तो इसका निखार खोने लगता है और चेहरा डल पड़ने लगता है। हम सभी
सर्दियों में फेस को मॉइश्चराइज करने के लिए कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे
चेहरे का रूखापन भले ही थोड़ी देर के लिए चला जाता है, लेकिन साथ ही चेहरे का निखार भी जाने
लगता है। अगर सर्दियों में आपके चेहरे का नूर भी खो जाता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप घर पर ही पार्लर
जैसा निखार पा सकते हैं।फेस पर शहद लगाने से आपका खोया हुआ निखार वापस आ सकता है।
वहीं सर्दी के मौसम में चेहरे को मॉइश्चराइज करने का यह एक अच्छा घरेलू तरीका भी माना जाता
है। शहद की मदद से आप अपने चेहरे की खोई हुई रंगत को भी वापस पा सकती हैं। साथ ही चेहरे
पर होने वाले दाग-धब्बों और झुर्रियों को भी यह गायब करने का एक अच्छा ऑप्शन है।
सर्दियों में खोए नूर को ऐसे पाएं
बता दें कि त्वचा के लिए बेसन एक अच्छा घरेलू तरीका माना जाता है। इससे आप घर पर ही पार्लर जैसा
निखार पा सकते हैं। चेहरे पर बेसन और हल्दी में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसको
फेस पर अप्लाई करें और 15 मिनट तक सूखने दें। अब पानी से फेसवॉश कर लें। इससे फेसपैक से
आप अपनी त्वचा में खुद बदलाव देख सकेंगी। एक्सपर्ट की मानें, तो बेसन और हल्दी का पेस्ट स्किन
के लिए काफी अच्छा होता है।फेस के रूखेपन को दूर करने और खोए हुए निखार को वापस पाने के
लिए आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।