
सर्दियों में खोए नूर को ऐसे पाएं वापस खिल उठेगा चेहरा
बता दें कि त्वचा के लिए बेसन एक अच्छा घरेलू तरीका माना जाता है। इससे आप घर पर
ही पार्लर जैसा निखार पा सकते हैं। चेहरे पर बेसन और हल्दी में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट
तैयार कर लें। फिर इसको फेस पर अप्लाई करें और 15 मिनट तक सूखने दें। अब पानी से
फेसवॉश कर लें। इससे फेसपैक से आप अपनी त्वचा में खुद बदलाव देख सकेंगी। एक्सपर्ट
की मानें, तो बेसन और हल्दी का पेस्ट स्किन के लिए काफी अच्छा होता है।फेस के रूखेपन
को दूर करने और खोए हुए निखार को वापस पाने के लिए आप नींबू का भी इस्तेमाल कर
सकती हैं। क्योंकि नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और यह स्किन के लिए भी काफी
गुणकारी माना जाता है। आप अपने चेहरे पर नींबू की सहायता से निखार पा सकते हैं।
स्किन का निखान बढ़ाने के लिए आप चेहरे पर पपीते का पेस्ट भी लगा सकती हैं। ब्यूटी
एक्सपर्ट की मानें, तो फेस पर पपीते का पेस्ट लगाना काफी अच्छा होता है। पपीते का
पेस्ट चेहरे पर अप्लाई करने से रंगत में भी सुधार होता है।स्किन के अलावा बालों के लिए
भी यह काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप सर्दियों में अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल
लगाते हैं, तो आप अपना खोया निखार वापस पा सकते हैं। इसके लिए आपको सप्ताह
में दो बार अपने फेस पर एलोवेरा जेल अप्लाई करना चाहिए।