सर्दियों में रूखे हो जाते हैं नाखून तो ऐसे रखें इनका ख्याल
सर्दियों के मौसम में नाखून ड्राई हो जाते हैं
सर्दियों में रूखे हो जाते हैं नाखून तो ऐसे रखें इनका ख्याल
सर्दियों के मौसम में नाखून ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में नाखूनों की नमी को बरकरार रखने के
लिए आप बादाम या फिर नारियल के तेल से अपने नाखूनों को मॉइस्चराइज कर सकते हैं।
अपने नाखूनों पर आपको हमेशा बेस कोट लगाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके नेल्स धूल
और गंदगी से बचे रहेंगे। साथ ही आपके नाखून भी इससे मजबूत होंगे।
कई बार नाखून साफ करने के दौरान क्यूटिकल्स को काट देते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए।
बता दें कि क्यूटिकल्स को काटने की जगह उस पर लोशन या फिर
क्यूटिकल क्रीम अप्लाई कर उनका ख्याल रखना चाहिए।
पानी को करें इग्नोर
अगर आप अच्छे तरीके से नाखूनों का ध्यान रखना चाहते हैं, तो आप नींबू के
साथ बेकिंग सोडा या अंडे और शहद को मिलाकर अपने नाखूनों पर लगाएं।
यह नाखूनों के लिए काफी अच्छा नेल मास्क है।
सर्दियों में मौसम में पानी का काम कम से कम करना चाहिए। क्योंकि नाखूनों के ज्यादा
भीगने से इनमें ड्राईनेस आने लगती है। इससे आपके नाखून कमजोर हो सकते हैं
अगर आप सर्दियों के मौसम में हमेशा नेल पेंट लगाकर रखती हैं,
तो बता दें कि इससे आपके नाखूनों को सांस लेने में समस्या होगी।
इसलिए कई बार अपने नाखूनों को बिना नेल पेंट्स के भी रहने देना चाहिए।