
सर्दी का मजा लेने अब ना जाएं पहाड़
बता दें कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक कम होता
है और न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से कम होता है, तब इसे कोल्ड डे कहा जाता है। कोल्ड डे
दिल्ली के पालम, नजफगढ़, पूसा और नरेला में दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों की
मानें तो हिमालय के पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली
में छह जनवरी को हल्की बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग की मानें तो ठंडी उत्तर-पश्चिमी
हवाएं वापस आने पर 8 जनवरी से तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है।मौसम विभाग के
मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री
और शनिवार को 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। घना कोहरा भी दिल्ली के आसमान में छाया
रहा है। मौसम विभाग ने अधिकतर स्थानों पर तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी होने का अनुमान
जताया है।नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। अधिकांश
क्षेत्रों में मध्यम कोहरा और धुंध छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना
कोहरा छाया रह सकता है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 8
डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी छह
दिनों तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ठंड का कहर जारी रहेगा। गुरुग्राम में इस समय शिमला
से अधिक ठंड हो रही है। बीते दिनों शिमला का तापमान 9.6 डिग्री जबकि गुरुग्राम में
न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।