सलमान खान ने जामनगर में भांजी आयत के संग बर्थडे केक काटा

 

सलमान खान ने जामनगर में भांजी आयत के संग बर्थडे केक काटा
सलमान खान ने जामनगर में भांजी आयत के संग बर्थडे केक काटा
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान 27 दिसंबर को 59वां जन्मदिन मनाया है। सलमान खान ने अपने खास
दिन को अपने करीबी लोगों के साथ जामनगर में बर्थडे को सेलिब्रेट किया। यह पार्टी अंबानी परिवार द्वारा
वंतारा में आयोजित की गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रही है।हाल ही में सलमान खान
ने अपना 59वां जन्मदिन को जामनगर में सेलिब्रेट किया है। अभिनेता अपने परिवार के सदस्यों और करीबी
दोस्तों के साथ गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार द्वारा आयोजित अपने जन्मदिन की शानदार पार्टी
मनाई। सलमान के बहनोई और एक्टर अतुल अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर पार्टी का एक वीडियो शेयर किया।
पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रही है।
 

सलमान खान ने जामनगर में भांजी आयत के संग बर्थडे केक काटा

अभिनेता अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि

सलमान खान अपनी भांजी आयत को गोद में लेकर चार मंजिला केक काटते नजर आए। सलमान खान

बड़े केक को दो बार काटते हुए मुस्कुराते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा है। इसके साथ ही सलमान के परिवार

के सदस्यों और दोस्तों ने ताली बजाई और जन्मदिन का गाना गाते नजर आए। एक्टर ब्लैक शर्ट और

डेनिम में दिखाई दे रहे हैं और आयत ने गोल्डन ड्रेस और ब्लैक ब्लेजर पहनी हुई थी। इस विशालकाय

केक को फूलों से सजी टेबल पर रखा गया था। सलमान खान आयत के साथ केक काट रहे थे। इस खास

अवसर पर सलमान खान की मां सलमा खान, सौतेली मां हेलेन, भाई सोहेल खान, बहनें अर्पिता और

अलवीरा, बहनोई आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री, अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया

डिसूजा मौजूद थीं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी सलमान के लिए ताली बजाते और

गाते नजर आए। इतना ही नहीं, जब एक्टर ने केक कट किया, तो बैकग्राउंड आतिशबाजी भी देखने को

मिली। अतुल ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “@beingsalmankhan और #ayatsharma का जन्मदिन

मनाते हुए।”इससे पहले डीन पांडे ने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम स्थल से तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर

में एक बड़ा सा साइन था जिस पर लिखा था, “लव यू, भाईजान।” डीन ने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें

उन्होंने सलमान और उनके भाई-बहनों की तस्वीर का फ्रेम पकड़ा हुआ था। इसके अलावा, सोहेल खान ने

इंस्टाग्राम पर अपने भतीजे अरहान खान और बेटे निर्वाण खान के साथ एक तस्वीर शेयर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »