
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में स्थित सोनपुर मल्टी वार्ड नंबर 24 में
शनिवार शाम को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। बता दें कि कॉलोनी
में रहने वाली महिलाओं ने शोर मचाना शुरु कर दिया जिसके बाद आस पास के
युवकों ने सलवार सूट पहने हुए एक युवक को पकड़ा। इस दौरान लोगों ने युवक
को जमकर पीटा।मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में स्थित सोनपुर मल्टी वार्ड नंबर 24
बीते शनिवार को एक युवक को सलवार सूट में पकड़ा गया। युवक को सलवार
सूट में देख महिलाओं ने शोर मचाया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। आस
पास के लोगों को युवक को जमकर पीटा। प्रेमी पिटाई देखकर प्रेमिका भी घर से
बाहर आ गई। जिसके बाद लोगों ने दोनों को समझा कर जाने दिया।
युवक की चाल देखकर हुआ महिलाओं को शक
मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे एक लड़की संदिग्ध अवस्था में
मुंह बांधकर एक घर से निकल रही थी। उसकी चाल देखकर महिलाओं को शक
हुआ। महिलाओं ने उसे पकड़ा और जैसे ही चेहरे से दुपट्टा हटाया तो सभी हैरान
रह गईं और शोर मचाना शुरु कर दिया।
मुंह पर दुपट्टा बांध कर आया था युवक
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सलवार शूट पहनकर युवक स्कूटी से अपनी
गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था। वो मुंह में दुपट्टा बांधे हुए थे। जब वो गर्लफ्रेंड
के घर से वापस जा रहा था तो उस पर शक हुआ और जब पकड़कर चेहरे से दुपट्टा
हटाया गया तो शक सही निकला और सलवार शूट में लड़का निकला, जिसके बाद
उसकी जमकर पिटाई हुई।
सलवार सूट में उसने लांघी थी देहरी
सलवार शूट में लड़के को पकड़ते ही महिलाओं ने हंगामा कर दिया। प्रेमी को पिटता
देख प्रेमिका भी भागकर घर से बाहर आ गई और पूरी बात बताकर प्रेमी को लोगों से
बचाया। युवती की बात सुनकर लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ और उन्होंने दोनों को
समझा कर छोड़ दिया।