
भारत के टॉप रैंक वाले सिंगल्स खिलाडी लक्ष्य सेन ने भी ताजा रैंकिंग में दो स्थान
की छलांग लगाकर 17वें स्थान पर जगह बना ली है।
उनके अब 54442 पॉइंट हैं, जो चीन के झेनजियांग वांग से थोड़ा ही आगे हैं।
वांग ने इस हफ्ते 5 पायदान की छलांग लगा है।
सात्विक-चिराग की जोड़ी ने BWF रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई वापसी
वहीं, अनुभवी शटलर एचएस प्रणॉय ने भी दो स्थान ऊपर चढ़कर वर्ल्ड
नंबर 33 पर जगह बना ली है। उनके अब 40336 पॉइंट हो गए हैं।
विमेंस सिंगल्स में 17 साल की हरियाण की उभरती हुई स्टार उन्नति हूडा
ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्थान की छलांग लगाई है।
उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग हासिल की है।
उन्नति ने पिछले हफ्ते डबल ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु
को 21-16, 19-21, 21-13 से हराकर सबको चौंका दिया था।
ये मुकाबला 1 घंटे 13 मिनट तक चला।
हालांकि, क्वार्टफाइनल में उन्हें जापान की तीसरी वरीया
प्राप्त खिलाड़ी अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा।