सात राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

सात राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी
सात राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया।

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हो रहे इस चुनाव (By polls voting) में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत कई दिग्गज और नए चेहरे शामिल हैं।

इसमें पश्चिम बंगाल में रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर

, पंजाब में जालंधर पश्चिम, हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार में रूपौली, तमिलनाडु में

विक्रवंडी और मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा शामिल हैं। विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र से डीएमके उम्मीदवार अन्नियुर

शिवा ने उपचुनाव जीतने का भरोसा जताया।

एएनआई से बात करते हुए शिवा ने कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है और मुझे विश्वास है कि मैं विक्रवंडी

विधानसभा उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल करूंगा।

अब तक कहां-कितनी प्रतिशत हुई वोटिंग

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप ने बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु और

उत्तराखंड में अनुमानित मतदाता मतदान के वोटिंग प्रतिशत जारी किए है, जो इस प्रकार है:

राज्य विधानसभा सीट अनुमानित मतदान
बिहार रूपौली 9.23%
हिमाचल प्रदेश  हमीरपुर 15.71%
हिमाचल प्रदेश नालागढ़ 16.48%
हिमाचल प्रदेश देहरा 15.70%
मध्य प्रदेश अमरवाड़ा 16.90%
पंजाब जालंधर वेस्ट 10.30%
तमिलनाडु विक्रवंडी 12.94%
उत्तराखंड बद्रीनाथ 6.50%
उत्तराखंड मंगलौर 8.58%
पश्चिम बंगाल राजगंज 12.01%
पश्चिम बंगाल मनिकतल्ला 9.01%
पश्चिम बंगाल रानाघाट दक्षिण 11.58%
पश्चिम बंगाल बागदा 10.61%
     

सात राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

बिहार के जेडी(यू) उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल ने वोट डालने के बाद कहा कि

लोगों का उत्साह देखकर लगता है कि हम यहां जीतेंगे। प्रतिनिधि चुनने का अधिकार

जनता का है। हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार होशियार

सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह चुनाव सबसे रोमांचक और कठिन

रहा है। मुकाबला कठिन है। सीएम अब ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »