
सिंगर Guru Randhawa गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में भर्ती
गुरु रंधावा हाल ही में अपनी पंजाबी फिल्म ‘शॉकी सरदार’ की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें बब्बू मान,
निमृत कौर अहलूवालिया और गुग्गू गिल भी हैं। हालांकि, एक एक्शन सीक्वेंस करते समय वह
घायल हो गए। इंस्टाग्राम पर रंधावा ने अपने दर्दनाक अनुभव के साथ अस्पताल से एक तस्वीर
शेयर की है, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों को अपनी चोट के बारे में बताया है। गुरु ने लिखा, ‘मेरा
पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। फिल्म शूनकी सरदार के सेट से
एक याद मिल गई। यह बहुत मुश्किल है… लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।’
फोटो में सिंगर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए, दर्द में होने के बावजूद कैमरे के लिए मुस्कुराते
हुए नजर आ रहे थे, जबकि उन्होंने गर्दन पर सर्वाइकल कॉलर पहना हुआ था।इस खबर पर प्रति
क्रिया देते हुए मृणाल ठाकुर ने कमेंट किया, ‘क्या हुआ।’ वहीं ओरी ने लिखा, ‘ओह नहीं। जल्दी
ठीक हो जाओ मेरे भाई।’ सिंगर मीका सिंह भी परेशान हो गए और उन्होंने लिखा, ‘जल्दी ठीक
हो जाओ।’ उनके फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में एक्टर-सिंगर के जल्द ठीक होने की कामना की।
एक फैन ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ चैंप।’ दूसरे ने लिखा, ‘सब ठीक होगा पाजी।’ तीसरे
यूजर ने लिखा, ‘मैं यह पोस्ट नहीं देख सकता, लव यू पाजी यकीन नहीं हो रहा कि आप इस हालत में हैं।’