
सिंपल और क्लासी लुक तो वियर करें ये प्रिंटेड साड़ियां
विमेंस डे के मौके पर आप ऑफिस में फ्लोरल जरी वर्क साड़ी पहनकर जा सकती हैं। इस दिनों
फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। स्टाइलिश लुक पाने के लिए यह साड़ी परफेक्ट
ऑप्शन हो सकती है। इस साड़ी में आपको कई तरह के पैटर्न और कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।
फ्लोरल प्रिंट साड़ी में यकीनन आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। वहीं 1,000 से
2,000 रुपए तक की कीमत में आप इस तरह की साड़ी खरीद सकती हैं।इस तरह की फ्लोरल
प्रिंट साड़ी के साथ आप ब्लैक कलर का ब्लाउज पहन सकती हैं। वहीं ज्वेलरी में लॉन्ग झुमके
स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ ही फुटवियर में हील्स या फ्लैट्स कैरी कर सकती हैं।क्लासी
और एलीगेंट लुक पाने के लिए आप ऑफिस या इवेंट में प्रिटेंड कॉटन साड़ी का चुनाव कर सकती
हैं। यह साड़ी पहनने के बाद काफी खूबसूरत लगती है। इस साड़ी में आपको कई कलर और
डिजाइन मिल जाएंगे। वहीं आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से यह साड़ी खरीद
सकती हैं।इस साड़ी के साथ आप हाफ या फुल स्लीव्स वाले ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
सके साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।अगर आप कुछ नया ट्राई
करना चाहती हैं तो आपको एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट साड़ी का चुनाव करना चाहिए। यह साड़ी क्लासी
लुक पाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह की साड़ी में आपको कई तरह के
कलर और पैटर्न ऑप्शन मिल जाएंगे। मार्केट में 1,500 रुपए तक में आराम से यह साड़ी
मिल जाएगी।इस साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज या फिर हाल्टर नैक डिजाइन वाला
ब्वाउज पहन सकती हैं। वहीं आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।