
सुरक्षा को लेकर बन गया नया प्लान
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अवैध घुसपैठियों का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा
है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए और उनकी पहचान कर उन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि डीसीपी स्तर के अधिकारी पुलिस स्टेशनों में जाकर जनसुनवाई शिविर
लगाएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें। दिल्ली पुलिस को उन स्थानों की पहचान करनी
चाहिए जहां रोजाना ट्रैफिक जाम होता है और दिल्ली पुलिस आयुक्त और मुख्य सचिव को बैठक
करके इसका त्वरित समाधान निकालना चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके। आज दिल्ली
की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार को जल-जमाव
वाले स्थानों की पहचान करके जल-जमाव से निपटने के लिए ‘मानसून एक्शन प्लान’ तैयार करना
चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि दिल्ली में निर्माण से संबंधित मामलों में दिल्ली पुलिस
की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों के त्वरित निपटान के
लिए दिल्ली सरकार को विशेष अभियोजकों की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि इन मामलों का जल्द
निपटारा किया जा सके।