सेंसेक्स 195 अंक टूटा निफ़्टी 22356 पर क्लोज

टाटा मोटर्स का शेयर 3.52 प्रतिशत मजबूत हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर 3.52 प्रतिशत मजबूत हुआ। कारोबार के दौरान यह 52 सप्ताह के उच्चस्तर
तक चला गया था। कंपनी की अपने यात्री और वाणिज्यिक वाहन कारोबार को दो अलग सूचीबद्ध
कंपनियों में करने की घोषणा के बाद शेयर में तेजी आई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया
का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट
लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में
सोमवार को गिरावट रही थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.63 डॉलर
प्रति बैरल रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 564.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
बीएसई सेंसेक्स सोमवार को रिकॉर्ड 73,872.29 अंक पर और निफ्टी 22,405.60 अंक के अबतक
के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था।