
सेलिब्रिटीज जैसे वाइब्रेंट स्किन पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
केमिकल्स के संपर्क में स्किन ज्यादा आती है
सिलेब्रिटीज जैसी स्किन पाने के लिए आपको सबसे पहले यह समझने की जरूरत है कि
आपकी त्वचा कैसी है। वहीं एक्टर या एक्ट्रेस को भी ड्राई स्किन, मुंहासे और सनबर्न
जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं लाइट, मेकअप और केमिकल्स के
संपर्क में स्किन ज्यादा आती है। इसलिए उनको स्किन संबंधी कई तरह की समस्याएं
अधिक होती हैं। मेकअप से बचने के लिए एक्टर और एक्ट्रेस को अपनी स्किन का
खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में आप भी इन टिप्स को अपनाकर हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
सेलिब्रिटीज जैसे वाइब्रेंट स्किन पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आपने भी अधिकतर सिलेब्रिटीज को पानी की बोतल के साथ देखा होगा।
क्योंकि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी होता है।
पर्याप्त मात्रा में पानी के सेवन से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। साथ ही पानी के
सेवन से बॉडी से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।
डाइट में करें सुधार
आपको बता दें कि एक्टर व एक्ट्रेस की फिट और ग्लोइंग बॉडी का राज उनकी डाइट में छिपा होता है।
क्योंकि डाइट का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा तला-भुना
या मिर्च मसाले वाला खाना खाते हैं, तो आपको
पिगमेंटेशन या फिर पिंपल की समस्या हो सकती है।
इसलिए अपनी डाइट में आपको प्रोटीन, फाइबर रिच फूड्स और हरी सब्जियों को शामिल करें।
आपने देखा होगा कि सिलेब्रिटीज रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। यह उनकी खूबसूरती का
सबसे बड़ा राज होता है। स्किन में कसाव बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज और योगा को
अपनी डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। आप मत्स्यासन, हलासन, धनुरासन,
अधोमुख श्वानासन, पश्चिमोत्तानासन आदि आसन का अभ्यास कर सकते हैं।
इसके अलावा आप रोजाना 40 मिनट जरूर पैदल चलें।