
सोमालिया की राजधानी में होटल में धमाके और गोलीबारी
एक प्रत्यक्षदर्शी, मोहम्मद मोआलिम ने फोन पर बताया कि उन्होंने एक हमलावर को विस्फोटकों
से लदी जैकेट पहने देखा, और कुछ देर बाद ही उसने होटल के पास खुद को उड़ा लिया।मोआलिम
ने बताया कि होटल में उसके साथ मौजूद कुछ सहयोगी भी मारे गए और अन्य घायल हो गए। एक
अन्य प्रत्यक्षदर्शी अब्दिसलाम एडम ने एसोसिएटिड प्रेस को बताया कि उन्होंने कई लोगों को
जमीन पर बेसुध पड़े देखा और कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की। लिडो तट को
पहले भी अल-शबाब से जुड़े आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। पिछले साल हुए हमले में नौ
लोग मारे गए थे।सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट के पास एक होटल में बम तथा
गोलीबारी की गई। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया। अधिकारियों
तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।देश की सरकारी ‘सोमाली नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने बताया
कि सुरक्षा बलों ने ‘‘हमलावरों को मार गिराया