सोशल मीडिया पर वायरल हुई Lal Krishna Advani की तस्वीर
इसी भारतीय जनता पार्टी के एक बार फिर से लाल कृष्ण आडवाणी सक्रिय सदस्य बन
गए है। लगातार तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा ने हाल ही में सदस्यता अभियान के
तहत 10 करोड़ लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।सोशल
नजर आ रहे है। लाल कृष्ण आडवाणी वही शख्स हैं जिन्होंने भाजपा के उत्थान की
कहानी को आकार दिया था। उनकी कड़ी मेहनत और खून-पसीने की बदौलत ही आज
भारतीय जनता पार्टी इतिहास गढ़ती जा रही है। इसी भारतीय जनता पार्टी के एक बार
फिर से लाल कृष्ण आडवाणी सक्रिय सदस्य बन गए है। लगातार तीसरी बार सत्ता में
आई भाजपा ने हाल ही में सदस्यता अभियान के तहत 10 करोड़ लोगों को पार्टी के साथ
जोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसी कड़ी में लाल कृष्ण आडवाणी भी फिर से
पार्टी के एक्टिव सदस्य बने है। एक्टिव सदस्य बनने के बाद 22 अक्टूबर को उन्हें
सदस्यता का सर्टिफिकेट भी दिया गया है। पटका पहनाकर भाजपा के दिग्गज नेता
अरुण सिंह और डी पुंडेश्वरी के संग महासचिव विनोद तावड़े ने उनका सम्मान भी किया
है।जैसे ही लालकृष्ण आडवाणी को उनका सर्टिफिकेट सौंपा गया वो अपना सर्टिफिकेट
देख कर एक टक उसे निहारते रहे। वो इसे देखकर लगातार मुस्कुराते लगे। इसके साथ
ही वो भाजपा के सक्रिय सदस्य भी बन गए। गौरतलब है कि इन दिनों पार्टी सदस्यता
अभियान चला रही है। पार्टी का मकसद है कि अक्टूबर के अंत तक 11 करोड़ सदस्यों
की संख्या को पार किया जाए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई Lal Krishna Advani की तस्वीर
लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची (पाकिस्तान) में हुआ था। वर्ष
1942 में वो आरएसएस में शामिल हुए थे। इसके बाद 1986 से 1990 तक, 1993 से 1998
तक और 2004 से 2005 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहे।लालकृष्ण आडवाणी ने
पार्टी के दिवंगत नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर 1980
में पार्टी की नींव रखी थी। लाल कृष्ण आडवाणी एक बार देश के गृह मंत्री बने। इसके बाद
अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में उप प्रधानमंत्री रहे थे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30
मार्च 2024 को ही लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया था। गौरतलब
है कि 10 दिसंबर 2007 को बीजेपी संसदीय बोर्ड ने औपचारिक तौर पर लाल कृष्ण
आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होंने 2009 में चुनावों
के लिए नामित किया गया था।