
बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारी ने रफ़्तार पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों
की घोषणा के साथ साथ अब स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। इस बिहार में भाजपा के
स्टार प्रचारकों की सूची जारी इतना ही नहीं उन नामों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी नाम
शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने इनके अलावे दो प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी बिहार स्टार प्रचारक सूची में
शामिल किया गया है।
प्रत्याशियों को भी मिली स्टार प्रचारकों में जगह
स्टार प्रचारक सूची में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को भी स्टार प्रचारक में
शामिल किया गया है। उन नामों में बेगूसराय के उम्मीदवार गिरिराज सिंह, उजियारपुर उम्मीदवार
नित्यानंद राय, पश्चिम चंपारण उम्मीदवार संजय जायसवाल, बक्सर उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी
आदि नाम शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली
लिस्ट में आसनसोल लोकसभा से उम्मीदवार बनाए गए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को स्टार
प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। वहीं बक्सर से बेटिकट हुए सांसद अश्विनी चौबे
को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
स्टार प्रचारक सूची जारी
इसके साथ ही सैयद शाहनवाज हुसैन, सुशील कुमार मोदी, जैसे बिहार के वैसे
भाजपा नेता भी शामिल हैं, जो कुछ दिन पहले तक किसी सदन के सदस्य थे,
लेकिन अब वह वहां भी नहीं हैं या यूं कह लें कि अब वह कहीं नहीं हैं और कुछ भी
नहीं हैं। इतना ही नहीं लोक सभा चुनाव में जिनका टिकट कट गया, वह भी
स्टार प्रचारकों में शामिल हैं, जिसमें अश्विनी चौबे शामिल हैं।बिहार सरकार
के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम भी
स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है। उनके अलावे अन्य मंत्रियों में
मंगल पांडेय, नीरज बबलू, कृष्ण नंदन पासवान, रेणु देवी और जनक
को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावे अन्य कई नाम हैं।