जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 9 दिसंबर को
8/12/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
हिसार हरियाणा
बैठक में रखे जाएंगे 14 परिवाद
स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में 9 दिसंबर को
दोपहर 12:30 बजे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता
में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित
14 परिवादों को रखा जाएगा। इन शिकायतों में भतेरी पत्नी सतपाल गांव किरोड़ी,
प्रेम सिंह पुत्र दल सिंह आदि गांव गंगवा, देवेंद्र पुत्र मुकंद लाल गांव स्याहड़वा का
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज करेंगे बैठक की अध्यक्षता
परिवाद पुलिस अधीक्षक से संबंधित, राम मेहर पुत्र जगमाल गांव सुल्तानपुर का
परिवाद कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राजपाल पुत्र प्रभुराम गांव नारनौंद, गोरी
शंकर पुत्र रामजी लाल कृष्ण नगर हिसार, प्रेम कुमार आदि निवासी नारनौंद का परिवाद आयुक्त
नगर निगम हिसार, रैजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिसार का परिवाद जन स्वास्थ्य
अभियांत्रिकी/जल सेवाएं/राष्टï्रीय राजमार्ग/बिजली निगम आदि से संबंधित, ग्रामवासी
चमारखेड़ा का परिवाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उकलाना, रघुराज पुत्र सोरन
बिजली निगम से संबंधित परिवाद रखा जाएगा
गांव बहबलपुर का बिजली निगम से संबंधित परिवाद रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त
बैठक में शेर सिंह पुत्र लक्षमण गांव पीरावाली का परिवाद समाज कल्याण विभाग,
अशोक कुमार पुत्र संतलाल निवासी लाल सडक़ हांसी का परिवाद उप-मंडल कार्यालय
एवं पुलिस अधीक्षक हिसार, सुरेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र गांव उमरा का परिवाद एसडीएम
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज करेंगे बैठक की अध्यक्षता
हांसी तथा धर्मपाल पुत्र ओमप्रकाश लाजपत नगर हिसार का सपंदा अधिकारी एचएसवीपी से
संबंधित परिवाद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री दोनों पक्षों के विचारों को सुनने
के उपरांत मौके पर ही शिकायतों के निराकरण की दिशा में जरूरी दिशा निर्देश देंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य सरकार द्वारा जनहित के कल्याणार्थ क्रियान्वित की
जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन बारे संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक
दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर परिवेदना
समिति के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज