
स्मार्टफोन यूजर्स सावधान फोन में ये साइन दिखे तो समझ लें
जब भी आप अपने फोन का कैमरा ऑन करते हैं, तो आपको नोटिफिकेशन बार में एक छोटा-सा
कैमरा आइकन और ग्रीन लाइट दिखाई दे सकती है। यह इस बात का संकेत है कि कैमरा इस
समय एक्टिव है और कोई ऐप इसका उपयोग कर रही है। अगर आपने कैमरा ऑन नहीं किया
और फिर भी यह साइन दिख रहा है, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं और अपने फोन की सेटिंग्स में
जाकर जांच करें कि कौन-सी ऐप इसे एक्सेस कर रही है।अगर आपका माइक एक्टिव होता है,
तो भी नोटिफिकेशन बार में ग्रीन लाइट और माइक का साइन दिख सकता है। इसी तरह, अगर
कोई ऐप आपके फोन की स्क्रीन रिकॉर्ड कर रही है, तो आपको इसी तरह का एक संकेत मिलेगा।
अगर आपको लगे कि आपके फोन में कोई अनजान ऐप आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड कर रही है, तो
आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं:- अनजान ऐप्स की
जांच करें – फोन की सेटिंग्स में जाकर यह चेक करें कि कौन-कौन सी ऐप्स को कैमरा, माइक
और स्क्रीन रिकॉर्डिंग की अनुमति मिली हुई है। अगर कोई अनजान ऐप दिखे तो उसे तुरंत हटा
दें।- एंटीवायरस और सिक्योरिटी ऐप का उपयोग करें– अपने फोन में अच्छी सिक्योरिटी ऐप
इंस्टॉल करें जो फोन में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को पकड़ सके।- सिक्योरिटी सेटिंग्स को
अपडेट रखें– अपने फोन की प्राइवेसी सेटिंग्स को समय-समय पर चेक करें और अनावश्यक
ऐप्स को कैमरा और माइक एक्सेस देने से बचें।- अनजान वाई-फाई नेटवर्क से बचें– कई बार
हैकर्स पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क के जरिए आपके फोन तक पहुंच सकते हैं, इसलिए हमेशा
सिक्योर नेटवर्क का ही इस्तेमाल करें।