
कपड़ों से क्यों निकलते हैं रोएं
कपड़ों को गलत तरीके से धोने या सुखाने से रोएं निकलने लगते हैं।
ऊनी कपड़े पहनकर सोने से भी कपड़ों में रोएं निकलने लगते हैं।
ऊनी कपड़ों को गर्म पानी से धोने से रोएं भी निकलने लगते हैं।
सस्ती और खराब क्वालिटी का ऊन होने पर रोएं निकल सकते हैं।
स्वेटर-शॉल पर आ गए हैं रोएं तो निकालने के लिए अपनाएं ये तरीके
आप कंघी की मदद से भी वूलेन कपड़ों से रोएं हटा सकती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें किसी तरह का
कोई खर्च नहीं आता है। आप रोएं वाली जगह पर कंघी को घुमाना होगा। ऐसे में कंघी में रोएं फंसकर साफ हो
जाएंगे। ध्यान रखें कि रोएं निकालने के लिए पतली कंघी लेनी होगी।आप पैकिंग टेप की सहायता से आसानी
से रोएं निकाल सकते हैं। इसके लिए रोएं पर टेप लगाएं।इसके अलावा वूलेन कपड़ों को विनेगर में भिगोकर
रखें, इससे रोएं आसानी से निकल सकते हैं।आप शेविंग रेजर की सहायता से भी रोएं निकाल सकते हैं।
लेकिन ध्यान रखें कि रोएं निकालते समय कपड़े को कोई नुकसान न हो।वहीं अगर आपके पास लिंट रिमूवर
है, तो यह बेस्ट ऑप्शन होगा।बता दें कि बहुत सारे लोग ऊनी कपड़ों को गर्म पानी से धोते हैं, जिसकी वजह
से कपड़ों में रोएं निकल आते हैं। बल्कि गर्म पानी से धोने से इसकी बनावट भी खराब हो जाती है। इसलिए
सबसे अच्छा तरीका है कि आप वूलेन कपड़ों को गर्म पानी से धोएं। वहीं अगर आप वूलेन कपड़ों को वॉशिंग
मशीन में धोते हैं, तो आपको वूल या डेलिकेट मोड ऑन करें। अगर आप हाथ से इन कपड़ों को धोते हैं, तो
ज्यादा बेहतर रहेगा। गर्म कपड़ों को सही तरीके से धोने से गर्म कपड़ों में रोएं की कोई परेशानी नहीं होती है।