हरियाणा का किसान व आढ़ती पूरी तरह परेशान

सरकार की जिद के कारण हरियाणा का किसान व आढ़ती पूरी तरह परेशान


अनाज खरीद 2.5  प्रतिशत कमीशन आढ़तियों को मिलना चाहिए- बजरंग गर्ग

25/9/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा

बरवाला हिसार हरियाणा

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड़ के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने

अपने दौरे के दौरान बरवाला अनाज मंडी में आढ़तियों के धरने पर पहुंचे। बजरंग गर्ग

ने धरने पर उपस्थिति व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की

जिद के कारण आज हरियाणा का आढ़ती व किसान बुरी तरह से परेशान है

और लगातार 7 दिनों से आढ़ती मंडियों में हड़ताल करके धरने पर बैठे हैं

मगर सरकार आढ़तियों की समस्या का समाधान करने की बजाएं,

गलत-सल्त ब्यान बाजी करके आपसी भाईचारा खराब करने में लगी हुई है।

हरियाणा का किसान व आढ़ती पूरी तरह परेशान

जबकि अनेकों सालों से आढ़तियों का कमीशन 2.5 प्रतिशत है तो सरकार कमीशन को कम क्यों कर रही है

जबकि देश में अनाप-शनाप महंगाई को देखते हुए कमीशन कम करने की

बजाएं सरकार को बढ़ाना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि सदियों से जहां

अनाज की खरीद खुली बोली से मंडी के आढ़तियों के माध्यम से हो रही है

तो सरकार बार-बार किसान व आढ़तियों को तंग करने के लिए ई-ट्रेडिंग से

करने की बात क्यों कह रही है जबकि ई-ट्रेडिंग से अनाज की खरीद होना

असंभव है। कैसे तो ई-ट्रेडिंग के माध्यम से अनाज की खरीद होगी और कैसे फसल का उठान व भुगतान होगा,

किसान ने अनाज की खरीद ई-ट्रेडिंग कराने की मांग नहीं की है

आज तक यह बात सरकार किसान व आढ़तियों को समझा नहीं पाई है।

जबकि आज तक किसी भी किसान ने अनाज की खरीद ई-ट्रेडिंग कराने की मांग नहीं की है।

किसान को अधिकार होना चाहिए कि वह पहले की तरह अपनी फसल देश के

किसी भी कौने में खुली बोली में बेच सकता है। खुली बोली में बिकने से किसान

को फसल के अच्छे भाव मिलते हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि आढ़तियों का

सरकार की तरफ पिछले साल का करोड़ों रुपए कमीशन के बकाया है दो

साल से सरकार उसका भुगतान नहीं कर रही है।

सरकार को आढ़तियों का बकाया कमीशन तुरंत प्रभाव से देना चाहिए

हरियाणा का किसान व आढ़ती पूरी तरह परेशान

और सरकार को अपना तानाशाही रवैया को छोड़कर आढ़ती व किसानों के हित में

आढ़तियों की मांगे माननी चाहिए ताकि प्रदेश में किसान, आढ़ती व पल्लेदारों को राहत मिल सके।

इस मौके पर अनाज मंडी प्रधान रतनलाल राजलीवाला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष

जय नारायण राजलीवाला, महासचिव विनोद बंसल, जिला परिषद के पूर्व

चेयरमैन डॉ राजेंद्र सूरा, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, सुभाष धनवान,

राम पूनिया, राहुल गर्ग (एनएसयूआई), अमित सिंगल, राकेश बंसल, अशोक

बंसल, अनिल गर्ग, संजय सिंगल, सतीश बूरा, सौरभ मित्तल, श्याम लाल,

मनीराम, मूलचंद, सुरेश बंसल, विष्णु सिंगल, प्रवीण बंसल आदि प्रतिनिधि भारी संख्या मे मौजूद थे।

फोटो बाबत- व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग आढ़तियों के धरने को संबोधित करते हुए।

रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »