
हरियाणा की जनशक्ति को PM Modi ने किया नमन
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव
से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई!
आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास
के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा
में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के नतीजों पर मोदी ने
कहा कि जम्मू-कश्मीर में ये चुनाव बेहद खास रहे हैं। अनुच्छेद 370 और 35 (ए)
को हटाने के बाद पहली बार आयोजित किया गया और इसमें भारी मतदान हुआ,
जिससे लोकतंत्र में लोगों के विश्वास का पता चला। मैं इसके लिए जम्मू-कश्मीर
के प्रत्येक व्यक्ति को बधाई देता हूं। मोदी ने कहा कि मुझे जम्मू-कश्मीर में भाजपा
के प्रदर्शन पर गर्व है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को
वोट दिया और हम पर भरोसा जताया। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हम
जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।’ मैं हमारे कार्यकर्ताओं के
मेहनती प्रयासों की भी सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर
विधानसभा चुनावों में सराहनीय प्रदर्शन के लिए जेकेएनसी को बधाई देना चाहता हूं।