
मुख्यमंत्री ने 16 अगस्त को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 5.80 लाख किसानों
के खातों में पहली किस्त के रूप में 496 करोड़ रुपये की बोनस राशि अंतरित की थी। सैनी ने
कहा कि यह बोनस उन सभी किसानों को दिया जाएगा जिन्होंने ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल
पर अपना पंजीकरण कराया है। किसानों को कुल 1,380 करोड़ रुपये की राशि दी जानी है।
उन्होंने कहा कि बोनस मद में अब तक दो किस्त जारी की जा चुकी हैं।तीसरी किस्त के रूप
में शेष 4.94 लाख किसानों के बैंक खातों में अगले 10 से 15 दिन में 580 करोड़ रुपये की
राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एक और
पहल करते व्हाट्सएप के माध्यम से 40 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये जाने की
शुरूआत की। यह कदम कार्ड छपने में देरी के कारण पैदा हुई दिक्कतों को दूर करने के लिए
उठाया गया। कार्ड वितरण में देरी के कारण किसान समय पर सिफारिशों पर अमल नहीं कर
पा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब, मृदा परीक्षण के परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर ‘अपलोड’
होते ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड सीधे किसानों के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम
से भेजे जाएंगे।