हरियाणा युवा वैश्य महासम्मेलन की बैठक संपन्न

बैठक मे समाज के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया

हरियाणा युवा वैश्य महासम्मेलन की बैठक संपन्न

26/11/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा

करनाल हरियाणा

आज करनाल में करनाल क्लब हाउस हरियाणा युवा वैश्य महासम्मेलन की बैठक हुई

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव जैन जी व

करनाल की मेयर श्रीमती रेनू बालाजी अध्यक्षता कर रहे हरियाणा वैशय

महासम्मेलन के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री मुनीष गोयल जी और साथ

में सभी जिलों से आए हुए जिलाध्यक्ष और उनके महामंत्री करनाल के क्लब हाउस में पहुंचे

हरियाणा युवा वैश्य महासम्मेलन की बैठक संपन्न

बैठक में कहा गया कि वैश्य समाज लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा।

एक अक्तूबर को जींद में प्रांतीय स्तर विशाल प्रतिनिधि सम्मेलन के आयोजन पर भी चर्चा की गई।

विस की 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रदेश का वैश्य समाज सशक्त भूमिका निभाएगा

और सभी राजनीतिक दलों से लोकसभा एवम राज्यसभा की कम से कम एक-एक

और विधानसभा की 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की मांग की जायेगी।

वैश्य समाज अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करने के लिए एक अक्तूबर को

जींद में प्रांतीय स्तर विशाल प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन करेगा।

सुरक्षा पर बल देते हुए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया

रविवार को एक निजी होटल में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन
की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में उक्त आशय का प्रस्ताव पारित कर
विभिन्न वक्ताओं ने समाज की राजनीतिक एवं सामाजिक
सुरक्षा पर बल देते हुए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के

हरियाणा युवा वैश्य महासम्मेलन की बैठक संपन्न

पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने की।

उन्होंने कहा कि हमें एक निश्चित राजनीतिक एजेंडा तैयार कर इस पर समाज को साथ जोड़ने के प्रयास करने होंगे।
इसके लिए समाज के समूह बनाकर कमजोर की मदद करनी होगी।
बैठक में पूरे प्रदेश में चुन-चुन कर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लूट एवं गोलीबारी की घटनाओं की
निंदा करते हुए व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण देने की मांग की गई।

रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »