
एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
नारियल का तेल- 1 छोटा चम्मच
मिंट एसेंशियल ऑयल- 3-4 बूंदें
सबसे पहले खीरे को पीसकर छान लें और इसका ताजा जूस निकाल लें।
फिर एक कटोरी में खीरे के जूस को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करें।
इसके बाद इसमें एसेंशियल ऑयल और नारियल तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
आप इसको फ्रिज में भी स्टोर करके हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग्रीन टी और एलोवेरा जेल मॉइश्चराइज़र
बता दें कि ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसलिए इसे डल और
एजिंग स्किन के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यह फाइन लाइन्स को कम करने के
साथ स्किन को ग्लो देता है।
एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
ग्रीन टी- 1 बड़ा चम्मच तैयार की हुई
बादाम का तेल- 1 छोटा चम्मच
लैवेंडर या टी ट्री ऑयल- 2 बूंदें
सबसे पहले ग्रीन टी बनाएं और इसे ठंडा होने दें।
अब एलोवेरा जेल को ग्रीन टी के साथ एक कटोरे में मिलाएं।
अब बादाम का तेल और एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
इसे एक कंटेनर में स्टोर करें और हर दिन इस्तेमाल करें।
हर मौसम में शीशे की तरह चमकेगी आपकी स्किन
फ्लैक्स सीड्स जेल एक नेचुरल बोटाक्स की तरह काम करता है। यह आपकी स्किन को
ज्यादा फर्म बनाता है। इससे न सिर्फ स्किन टाइट होती है, बल्कि यंगर भी नजर आती है।
इससे त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है।
फ्लैक्स सीड्स- 2 बड़े चम्मच
पानी- 1 कप
शहद- आधा चम्मच
जोजोबा तेल या बादाम का तेल- 1 चम्मच
सबसे पहले फ्लैक्स सीड्स को पानी में कम से कम 5-7 मिनट के लिए उबालें। जब तक कि यह जेल की तरह गाढ़ा न हो जाए।
अब महीन जाली या फिर कपड़े से इसको छान लें।
इसको ठंडा करने के बाद इसमें तेल और शहद डालकर मिक्स करें।
इस तरह से जेल बनकर तैयार है, इसे एक साफ कंटेनर में स्टोर करें और हर दिन इस्तेमाल कर सकती हैं।