हेडलाइंस देश और विदेश की नए अपडेट

20 साल से ज्यादा वक्त बीता: CVC की रिपोर्ट

1. CBI के 6841 केस कोर्ट में पेंडिंग: 313 केस ऐसे जिन पर सुनवाई चलते

20 साल से ज्यादा वक्त बीता: CVC की रिपोर्ट
2. चंद्रयान-2 ने विक्रम लैंडर से कहा- ‘आपका स्वागत है दोस्त’:

चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 के लैंडर के बीच संपर्क स्थापित

3. ED ने सारदा घोटाला मामले में दायर किया पूरक आरोपपत्र,

इनमें देबब्रत सरकार, पूर्व DG रजत मजूमदार, देवेंद्रनाथ विश्वास, सज्जन अग्रवाल के नाम शामिल
4. 20 जून नहीं, पहिला बैसाख के दिन पश्चिम बंगाल दिवस मनाये जाने का प्रस्ताव,

कमिटी ने विधानसभा में की बैठक, लाया जा सकता है बिल

हेडलाइंस देश और विदेश की नए अपडेट

5. CM ममता ने मोअज्जम-इमाम और पुरोहितों का मासिक भत्ता 500 रुपये बढ़ाया;

सरकार 5 लाख रुपये तक का लोन भी देगी
6. नगर निगम भर्ती घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता HC के CBI जांच के

आदेश खिलाफ ममता सरकार की याचिका की खारिज
7. शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार के आरोपी ‘कालीघाट के काकू’ के ‘लिप्स एंड बाउंड’ स्थित

पूर्व कार्यालय पर ED की छापेमारी, अलीपुर स्थित फ्लैट और दामाद के फ्लैट की भी तलाशी

8. कलकत्ता HC ने 26 सप्ताह की प्रेग्नेंट नाबालिग किशोरी के

जल्द से जल्द SSKM अस्पताल में गर्भपात कराने का दिया निर्देश
9. उत्तर 24 परगना के गोपालनगर में चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया, पुलिस ले गई थाने

हेडलाइंस देश और विदेश की नए अपडेट

सरदारशहर परिषद कोलकाता: रंगीलो सावन उत्सव/मेंहदी प्रतियोगिता 27

अगस्त (रविवार), बीका बैंक्विट में 10 से 2 बजे तक : समन्वयक पंकज डोसी, मंत्री अमित तातेड़

10. 9-10 सितंबर को होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में तैयारियां जोरों पर, US प्रेसिडेंट बाइडेन के लिए ITC मौर्य में 400 कमरे बुक, Shangri-La के मेहमान बनेंगे ब्रिटेन PM सुनक, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग Taj में ठहरेंगे
11. बर्मिंघम से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, सफाई में विमान के टॉयलेट में मिली पर्ची; जांच जारी
12. विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत 9 सांसदों ने राज्यसभा के सांसद के रूप में ली शपथ
13. दिल्ली: MWCD के डिप्टी डायरेक्टर और उनकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया, दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप का है आरोप; केजरीवाल ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी

हेडलाइंस देश और विदेश की नए अपडेट

14. 28 हफ्ते की प्रेग्नेंट रेप विक्टिम को अबॉर्शन की इजाजत: गुजरात HC से SC बोला- जब केस हमारे पास है तो आपने फैसला कैसे सुनाया
15. बिहार: लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज; अटल पार्क का नाम चुपचाप बदलने की तैयारी हुई फेल, आमंत्रण पत्र को आननफानन में पब्लिक डोमेन से हटाया गया
16. सपा के कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, आरोपी को कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से पीटा
17. कर्नाटक गवर्नर को कृषि अधिकारियों ने लिखा फर्जी लेटर, गिरफ्तार: कृषि मंत्री पर 8 लाख की रिश्वत का आरोप, नकली दस्तखत भी कराए थे

18. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए PM मोदी कल सुबह रवाना होंगे जोहान्सबर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »