हॉकी इंडिया ने हरमन क्रूज को हाई परफोर्मेंस नियुक्त किया

हॉकी इंडिया ने हरमन क्रूज को हाई परफोर्मेंस नियुक्त किया

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को नीदरलैंड के हरमन क्रूज को नया हाई परफोर्मेंस निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की।
उन्हें सितंबर तक इस पद पर नियुक्त किया गया है। क्रूज हॉकी इंडिया के
राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर कार्यक्रमों को देखेंगे जिसमें कोच शिक्षा कार्यक्रम
के साथ अन्य कार्य भी शामिल हैं। नीदरलैंड के क्रूज को कोचिंग का दो दशक
से भी अधिक समय का अनुभव है और इससे पहले

जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया था

उन्हें भारतीय जूनियर पुरुष और जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया था
जिससे कि वे क्रमश: एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप और एफआईएच महिला
जूनियर विश्व कप के लिए टीम की तैयारियों पर नजर रख सकें।
क्रूज नीदरलैंड के क्लब ‘डेन बोश लेडीज’ के मुख्य कोच भी रह चुके हैं
और उनके मार्गदर्शन में टीम ने लगातार आठ बार यूरोपीय कप जीता।

हॉकी इंडिया ने हरमन क्रूज को हाई परफोर्मेंस नियुक्त किया

वह नीदरलैंड की इंडोर महिला हॉकी टीम के 2006 से 2008 तक मुख्य कोच रहे जबकि 2008 से

2010 तक उन्होंने राष्ट्रीय आउटडोर टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाली। वह 2016 से

अगस्त 2023 तक बेलारूस की इंडोर और आउटडोर टीम के मुख्य कोच रहे।

क्रूज एफआईएच के प्रमाणित कोच-शिक्षक हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘

वह जूनियर और सीनियर टीम के कार्यक्रमों सहित हॉकी इंडिया द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को देखेंगे।’’

भारतीय टीमें इतिहास रचने की दहलीज पर हैं

क्रूज ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘भारतीय टीमें इतिहास रचने की दहलीज पर हैं

और मैं इस वर्ष के लक्ष्यों को प्राप्त करने में टीमों और हॉकी इंडिया की मदद करने में

अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करने को लेकर उत्सुक हूं। क्रूज सितंबर, 2024 तक हाई

परफॉर्मेंस डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही क्रूज हॉकी इंडिया के राष्टï्रीय

सीनियर और जूनियर कार्यक्रमों के साथ कोचों के एजुकेशन पाथवे का काम भी देखेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »