होटल में पहुंची बजरंग दल की टीम

होटल में पहुंची बजरंग दल की टीम

 शहर के नवादा क्षेत्र के हरिप्रसाद मंदिर के पास संचालित किंग एंड क्वीन रेस्टोरेंट में गलत काम होने की

जानकारी पर विहिप, बजरंग दल व कुछ अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। युवतियां अपनी

पहचान छिपाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो

होटल में मौजूद ज्यादातर लड़कियां बालिग मिलीं। इस दौरान पुलिस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं

की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हो गई। आरोप लगाया कि होटल में गलत काम हो रहे हैं। हिंदू युवतियों

को बुर्का पहना कर अंदर ले जाया जा रहा है। आरोप लगाया कि होटल में गलत काम हो रहे हैं। हिंदू

युवतियों को बुर्का पहना कर अंदर ले जाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने होटल के अंदर जाकर वीडियो

बनानी शुरू कर दी, जिससे अंदर भगदड़ मच गई।  युवतियां अपनी पहचान छिपाने के लिए इधर-उधर

भागने लगीं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो होटल में मौजूद ज्यादातर लड़कियां

बालिग मिलीं। इस दौरान पुलिस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हो गई।

एक-एक कर जा रही थी युवतियां

मामला बुधवार दोपहर दो बजे का है। हरप्रसाद मंदिर के पास संचालित किंग एंड क्वीन रेस्टोरेंट पर

एक-एक कर कुछ देर में युवतियों को जाते देखा गया। इसके बाद एक-एक कर हिंदू संगठन के लोग

वहां एकत्र होने लगे।  बजरंग दल के उज्ज्वल गुप्ता और हिंदू जागरण मंच के नितिन कठमाना के

नेतृत्व में कार्यकर्ता अपने मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए रेस्टोरेंट के अंदर पहुंच गए। यह देख होटल

संचालक व कर्मियों ने एतराज जताया।  होटल में करीब पांच से छह युवतियां और कुछ लड़के मौजूद

थे। जो वीडियो बनते देख भागने लगे। अपनी पहचान छिपाने के लिए भाग रही एक युवती तो सीढ़ियों

से गिर पड़ी। उसे चोट भी लगी, लेकिन वह डर की वजह से भागती हुई चली गई।

होटल में पहुंची बजरंग दल की टीम

रेस्टोरेंट में शोर-शराबा, चीख-पुकार से दहशत का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही नवादा चौकी

इंचार्ज सुमित चौधरी पहुंच गए। उन्होंने जांच की और जानकारी सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई

को दी।  हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि होटल में अवैध धंधा चल रहा है। होटल में तीन

कमरे बने हैं, जिन्हें गलत काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, केबिन में प्रेमी युगलों

को बैठाया जाता है।  वहीं, होटल संचालक और स्टाफ खिसक गया। होटलों के कमरों में रखे डस्टबिन

आदि से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रेमी युगल और होटल

संचालक आदि पर कार्रवाई नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »