होली पर मेहमानों के लिए बनाएं 2 तरह की शानदार ठंडाई

 

होली पर मेहमानों के लिए बनाएं 2 तरह की शानदार ठंडाई
होली पर मेहमानों के लिए बनाएं 2 तरह की शानदार ठंडाई
हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। इस बार 14 मार्च 2025 को
होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली का त्योहार रंगो, उमंग और उत्साह का प्रतीक होता है। हिंदू
धर्म में यह एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन हर कोई एक-दूसरे के गाल पर अबीर-गुलाल लगाकर होली
की शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाई आदि बनाई
जाती है। इस पर्व का प्रमुख पकवान गुजिया और ठंडाई है। जोकि होली पर विशेष रूप से बनाई जाती
है। होली के मौके पर अधिकतर लोगों के घरों में ठंडाई बनाई जाती है। तो कुछ जगहों पर भांग की
ठंडाई का भी प्रचलन है। ऐसे में अगर आप भी इस त्योहार पर अपने मेहमानों का कुछ खास अंदाज
में स्वागत करना चाहती हैं, तो आज हम आपको दो खास तरह की ठंडाई की रेसिपी के बारे में बताने
जा रहे हैं। इसको आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकती हैं। इन स्वादिष्ट ठंडाई का फ्लेवर
आपके मेहमानों को खुश कर देगा। तो आइए जानते हैं इनकी रेसिपी के बारे में।

रोज ठंडाई रेसिपी की सामग्री

दूध- 1 लीटर ठंडा

बादाम- (15-20 भीगे हुए)

काजू- (15-20 भीगे हुए)

चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच

मगज- आधा कटोरी (भीगे हुए)

खसखस- 1 बड़ा चम्मच

सौंफ- 1 बड़ा चम्मच

इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च- 10-12

गुलाब की पंखुड़ियां- 2 बड़े चम्मच (सूखी हुई)

चीनी- 2 बड़े चम्मच

कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (गार्निश के लिए)

होली पर मेहमानों के लिए बनाएं 2 तरह की शानदार ठंडाई

सबसे पहले सभी मेवा को पानी में करीब 1-2 घंटे के लिए भिगोएं।

इसके बाद सभी चीजों को निकालकर गुलाब की पंखुड़ियां और शक्कर डालें।

अब इसको पीसकर पेस्ट बना लें।

जब पेस्ट बन जाए तो इसको बाउल में निकाल लें।

फिर किसी बड़े बर्तन में दो चम्मच यह पेस्ट डालकर ऊपर से ठंडा दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

इसको थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।

वहीं मेहमान के ने पर ठंडाई को गिलास में निकालें।

इसको ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पंखुड़ियां से गार्निश कर सर्व करें।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »