
नई दिल्ली। छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पर्सनल
लाइफ को लेकर आये दिन हेडलाइंस में छाई रहती हैं। कुछ समय से खबरें आ रही थीं
कि वह 10 साल छोटे एक्टर को डेट कर रही हैं और ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि
‘इमली’ सीरियल के आर्यन सिंह राठौड़ यानी फहमान खान (Fahmaan Khan) हैं।
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पिछले कुछ समय से
डेटिंग की खबरों को लेकर लाइमलाइट में हैं। कहा जा रहा था कि वह 10 साल छोटे एक्टर
फहमान खान (Fahmaan Khan) को डेट कर रही हैं। अब आखिरकार इमली स्टार ने श्वेता
संग डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और इसकी सच्चाई दुनिया को बताई है।पिछले
काफी समय से श्वेता तिवारी और फहमान खान (Shweta Tiwari Fahmaan Khan
Affair) की खबरों ने ग्लैमर वर्ल्ड में हलचल पैदा कर रखी थी। अब आखिरकार खुद
फहमान ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। श्वेता संग रिलेशनशिप का सच एक्टर ने खोल दिया है।
श्वेता तिवारी संग डेटिंग पर बोले फहमान खान
फहमान खान ने एक हालिया इंटरव्यू में श्वेता तिवारी संग रिलेशनशिप को सिरे से नकार
दिया है। फहमान ने साफ कह दिया है कि वह श्वेता को डेट नहीं कर रहे हैं। डेटिंग की खबरों
के चलते उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा था।टेली मसाला संग बातचीत में फहमान ने कहा, “श्वेता
तिवारी के साथ मेरे डेटिंग रूमर्स। हम बहुत हंसे। हम सोच रहे थे, ‘ये पागल वागल हो गये हैं
क्या’। मैं पूरा टाइम गुरू चेला करे जा रहा हूं और ये अलग लीग पर ही चले गये हैं। अचानक
मुझे लगा कि आखिर हो क्या रहा है।”
10 साल छोटे एक्टर को डेट कर रहीं
श्वेता तिवारी ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं। साल 1998 में उन्होंने राजा चौधरी
के साथ सात फेरे लिये थे। राजा से एक्ट्रेस को एक बेटी है, जिसका नाम पलक तिवारी
(Palak Tiwari) है। पलक ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान
से बॉलीवुड में डब्यू किया था।