
कैसा होगा फॉर्मेट
यूरो कप 2014 के पहले दौर में टीमें अपने ग्रुप में बाकी टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेंगी। राउंड
ऑफ 16 से नॉकआउट स्टेज की शुरुआत होगी। यानी हारने वाली टीम का सफर वहीं खत्म हो
जाएगा। राउंड ऑफ 16 यानी प्री-क्वार्टर फाइनल में जीतने वाली आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में
पहुंचेंगी। क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी और सेमीफाइनल
की विजेता टीम का मुकाबला 15 जुलाई को बर्लिन के ओलंपियास्टेडियन में होने वाले फाइनल में होगा।
15 जून से यूरो कप का आगाज
जर्मनी 2006 फीफा वर्ल्ड कप के बाद पहली बार किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर
रहा है। 2021 में पिछला यूरो कप खेला गया था। हालांकि, ये टूर्नामेंट 2020 में होना था, लेकिन
कोरोना की वजह से इसे एक साल के लिए स्थगित किया गया था। 2021 में हुए यूरो कप को UEFA
यूरो कप 2020 के नाम से ही बुलाया गया था। पिछला यूरो कप का खिताब इटली ने जीता था। इटी
को ग्रुप बीम में स्पेन और क्रोएशिया के साथ रखा गया है। इसे ग्रुप ऑफ डेथ भी कहा जा रहा है।
इटली को अपने अभियान की शुरुआत16 जून को अलबानिया के खिलाफ करना है। किलियन
एम्बाप्पे की फ्रांस की टीम को पसंदीदा माना जा रहा है। फ्रांस की टीम 18 जून को ऑस्ट्रिया में
अपने टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी। वहीं, सभी फैंस की नजरें दुनिया के महान फुलबॉलर क्रिस्टियानो
रोनाल्डो पर होंगी। वह दूसरी बार यूरो कप जीतने उतरेंगे। वहीं पुर्तगाल की टीम 19 जून को चेक
गणराज्य के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।