
ओडिशा के जाजपुर जिले में 15 वर्षीय हॉकी प्रशिक्षु के साथ कथित बलात्कार
के मामले में संलिप्तता के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को प्रकाश में आयी
जब किशोरी ने जाजपुर टाउन पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी।
15 साल की हॉकी की ट्रेनिंग ले रही लड़की संग कोच की हैवानियत, दो दोस्तों के साथ किशोरी का किया बलात्कार
उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया
कि तीन जुलाई की शाम जब वह घर लौट रही थी
तो उसके कोच और उसके दो साथियों ने उसका अपहरण कर लिया
और एक लॉज में उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए
पुलिस ने घटना में कथित संलिप्तता को लेकर चार व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में ले लिया।
जाजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशप्रताप श्रीमल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया
हमने एक हॉकी कोच और दो पूर्व कोच को गिरफ्तार किया है।
उनमें से एक ने लड़की के साथ बलात्कार किया है और दो अन्य ने अपराध में उसकी मदद की है।
उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये गए अन्य व्यक्ति को रिहा कर दिया
गया क्योंकि अपराध में उसकी संलिप्तता अब तक नहीं पायी गई है।