
300 यूनिट मुफ्त बिजली 500 में सिलेंडर और फ्री राशन किट
6 जनवरी को, कांग्रेस ने अपनी ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की, जिसमें सत्ता में आने पर महिलाओं
को 2,500 रुपये का मासिक मौद्रिक अनुदान देने का वादा किया गया। 8 जनवरी को पार्टी ने अपनी ‘जीवन
रक्षा योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत उसने 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा
किया। पार्टी ने रविवार को दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये
देने का भी वादा किया। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और वोटों की
गिनती 8 फरवरी को होगी।कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पांच और उम्मीदवार
घोषित किए। पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 68 उम्मीदवार घोषित कर
दिए है। इससे पहले चार अलग-अलग सूचियों में कुल 63 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। कांग्रेस उम्मीदवारों
की इस पांचवीं सूची में कुल पांच नाम शामिल हैं। पार्टी ने बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सोमेश गुप्ता,
करोल बाग से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार
बनाया है। कांग्रेस ने मंगलवार को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी।