
मुंबई। Salman Khan firing News बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कई दफा जान
से मारने की धमकी मिली है। हाल ही में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर गोलीबारी
की घटना भी सामने आई थी। अब अभिनेता के खिलाफ इसी साजिश को लेकर कई बड़े खुलासे
हुए हैं। Salman Khan Firing News सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर
गोलीबारी की घटना के बाद अब अभिनेता के खिलाफ रची गई साजिश को लेकर कई बड़े खुलासे
हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश की खौफनाक
जानकारी का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान से एके-47 और एम-16 राइफलें
मंगाई गई थी।
पाकिस्तान से मंगाई गई एके-47 राइफल
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश की खौफनाक जानकारी
का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान से एके-47 और एम-16 राइफलें मंगाई गई
थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश में उसके गुर्गों का पूरा नेटवर्क लगा था और कई जानलेवा हथियारों का जखीरा इसमें उपयोग होने वाला था। मुंबई पुलिस ने बताया कि इस पूरे प्लान में 60 से 70 लोगों की मदद ली गई थी, जिनमें से प्रत्येक को कोई न कोई बड़ी भूमिका सौंपी गई।इस योजना का मुख्य उद्देश्य नाबालिगों को शूटर के रूप में इस्तेमाल करना था। इस योजना के तहत पनवेल में खान की गाड़ी पर हमला करना या उनके फार्महाउस को निशाना बनाना था। पुलिस ने बताया कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और सहयोगी गोल्डी बरार ने कथित तौर पर डोगर नाम के पाकिस्तानी डीलर से घातक हथियार हासिल करने में मदद की थी।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई गुर्गे थे शामिल
47 से हमला कर श्रीलंका भागने का था प्लान