
471 दिन बाद परिवार से मिले बंधक
बंधकों की वापसी के साथ ही इजरायल ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता
दोहराई है। ये घटना उन परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई जिनके प्रियजन अब
भी हमास की कैद में हैं। अब 90 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई होने वाली है। युद्ध विराम के
42 दिवसीय पहले चरण में गाजा से 33 बंधकों को वापस लाया जाएगा और सैकड़ों फलस्तीनी
कैदियों और बंदियों को रिहा किया जाएगा। कई विस्थापित फलस्तीनी भी अपने घर वापस
लौट सकेंगे। पिछले हफ्ते अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद युद्ध विराम
समझौते की घोषणा की गई थी। अमेरिका के बाइडेन प्रशासन और नव निर्वाचित राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप, दोनों ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण से पहले समझौते पर पहुंचने
के लिए दबाव बनाया था।24 साल की रोमी गोनेन, एक डांसर हैं। । होस्टेजेस एंड मिसिंग
फ़ैमिलीज़ फ़ोरम के अनुसार, उत्तरी इज़राइल के केफ़र व्रादिम की निवासी, गोनेन उत्सव
में गई थी। हमास के बंदूकधारियों ने उन्हें 7 अक्टूबर, 2023 को नोवा संगीत समारोह से
अगवा कर लिया था। हाथ में गोली लगने से पहले गोनेन ने कई दोस्तों के साथ बंदूकधारियों
से छिपने में कई घंटे बिताएष वह अपने परिवार के साथ फोन पर थी जब उन्होंने उसे यह
कहते हुए सुना मैं आज मरने जा रही हूं।28 साल की रोमी के साथ-साथ ब्रिटिश-इजरायल
एमिली दामरी को भी हमास ने युद्धविराम समझौते के तहत रिहा कर दिया था। दमरि इज़राइल
में पैदा हुईं बाद में इंग्लैंड चले गए थे। हालाँकि, बाद में वह किबुत्ज़ कफ़र अज़ा में चली गई
जहाँ से उसे 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के गुर्गों ने पकड़ लिया। हमले के शुरू होने के कुछ
घंटों बाद उन्होंने अपने माता-पिता को फ़ोन करके बताया कि वह डरी हुई है और बंदूकधारी
उसकी बिल्डिंग में आ गए हैं।