50 की उम्र में TMC सांसद Mahua Moitra ने रचाई

50 की उम्र में TMC सांसद Mahua Moitra ने रचाई
50 की उम्र में TMC सांसद Mahua Moitra ने रचाई

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार शाम वरिष्ठ अधिवक्ता और बीजेडी के पू

र्व सांसद पिनाकी मिश्रा के साथ अपनी शादी की पुष्टि की। अपनी और मिश्रा की शादी का केक काटते हुए

एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा कि वह प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद!! बहुत आभारी हूं।”

मोइत्रा (50) ने बृहस्पतिवार शाम को ‘एक्स’ पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और मिश्रा (65) केक

काटते हुए दिखायी दे रहे थे, साथ में संदेश लिखा था, प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का

धन्यवाद!! बहुत आभारी हूं।’’ टीएमसी नेताओं ने सोशल मीडिया पर मोइत्रा और मिश्रा को बधाई दी।

मोइत्रा की पोस्ट को टैग करते हुए तृणमूल कांग्रेस महासचिव एवं लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने

‘एक्स’ पर कहा, हार्दिक बधाई। जब आप एकसाथ इस अद्भुत नये अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, आप

दोनों को अनंत खुशियों और एक मजबूत साझेदारी की शुभकामनाएं।’’ यादवपुर से टीएमसी की लोकसभा

सदस्य सायोनी घोष ने भी दोनों को बधाई दी। घोष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बधाई हो महुआ मोइत्रा और

पिनाकी मिश्रा। कामना करती हूं कि आपको जीवन भर प्यार और खुशी मिले।

50 की उम्र में TMC सांसद Mahua Moitra ने रचाई

”कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दोनों को बधाई दी। थरूर ने कहा, मैं अपने

अच्छे मित्रों और सहकर्मियों- महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा- को वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने प

र शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर उन्हें लंबे और आनंदमय वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दें।’’ मीडिया के

एक वर्ग ने कहा कि दोनों ने 30 मई को जर्मनी में शादी कर ली। इन्वेस्टमेंट बैंकर के पेशे से राजनीति में

आईं मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर से लोकसभा सदस्य हैं। वह दूसरी बार, लोकसभा में इस क्षेत्र का

प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले वह एक बार राज्य विधानसभा की सदस्य रही हैं। मोइत्रा की शादी

पहले डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी। बीजद के वरिष्ठ नेता मिश्रा उच्चतम न्यायालय में

वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और ओडिशा के पुरी से चार बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। उनकी पहली शादी

संगीता मिश्रा से हुई थी, जिनसे उनकी दो संतान है।सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर

तीखे हमलों के लिए जानी जाने वाली मोइत्रा पर 2023 में लोकसभा में सवाल पूछने के लिए नकद

और उपहार लेने के आरोप लगे थे। लोकसभा द्वारा उनके खिलाफ जांच भाजपा सांसद निशिकांत

दुबे की शिकायत के आधार पर की गई थी, जिन्होंने मोइत्रा के पूर्व मित्र, अधिवक्ता जय अनंत

देहाद्राई से प्राप्त एक पत्र का हवाला दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »