नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग/हरेडा द्वारा सभी सरकारी
हिसार हरियाणा
05 दिसंबर 2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
सामाजिक संस्थानों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर लगाए
जाएंगे ग्रीड कनैक्टीड सोलर पावर प्लांट : अतिरिक्त उपायुक्त
भवनों में ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतू ग्रीड
कनैक्टीड सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना तैयार की गई है।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने बताया कि सरकार
द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी गुरूकुलों, कामकाजी महिला छात्रावासों,
अनाथालयों, वृद्ध आश्रमों, बालग्रह, नारी निकेतन, प्राकृतिक चिकित्साल्यों,
रैडक्रास संस्थानो एवं धर्मार्थ संस्थानो पर 50 प्रतिशत
अनुदान पर ग्रीड कनैक्टीड सोलर पावर प्लांट लगाए जाऐंगे।
50 प्रतिशत अनुदान पर लगाए जाएंगे ग्रीड कनैक्टीड सोलर पावर प्लांट
50 प्रतिशत की राशि संबंधित संस्था द्वारा वहन की जाऐगी। इन संस्थानों में
बैटरी बैंक सहित 10 किलो वाट तथा बिना बैटरी के 50 किलो वाट तक
के सोलर पावर प्लांट लगाए जाऐंगे। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के लिए
एक मेगावाट के सोलर पावर प्लांट लगाए जाऐंगे, जिस पर सरकार द्वारा
लगभग 3 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।
यह योजना पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लागू की जा रही है।
सरकार द्वारा लगभग 3 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक सामाजिक संस्थाएं निति आयोग
के दर्पन पोर्टल पर पंजीकृत होनी चाहिए तथा उनका पिछले 3 वर्षों का ऑडिट होना चाहिए।
जो संस्थाएं सोलर पावर प्लांट लगवाना चाहती है,
वे लघु सचिवालय परिसर स्थित आदित्य सोलर शॉप में आवेदन कर सकते हैं।
50 प्रतिशत अनुदान पर लगाए जाएंगे ग्रीड कनैक्टीड सोलर पावर प्लांट
इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यदिवस को
विभाग के दुरभाष नं0 01662-226384 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
एक किलोवाट के सोलर प्लांट लगवाने में 65 से 70 हजार रुपये का खर्च आयेगा,
जिसमें केंद्र व राज्य सरकार मिलकर 50 प्रतिशत अनुदान देगी।
योजना में लाभार्थी को स्वयं कंपनी चयन करने की छूट दी गई है।
साथ ही पांच साल तक मुफ्त मरम्मत की सुविधा भी मिलेगी।
लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन नि:शुल्क है
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज